जंगली हाथियों के झुंड ने कई घरों को किया ध्वस्त
जंगली हाथियों के झुंड ने कई घरों को किया ध्वस्त
28 Aug 2025 | 16
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार (बालूमाथ)। वन क्षेत्र के मारंगलोइया गांव में मंगलवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण का घर और फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।
घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड गांव पहुंचकर ग्रामीण लूथर मिंज के घर को ध्वस्त करते हुए घर में रखे जरूरत के समान को बर्बाद कर दिया।किसान रामविलास मिंज,धंनदीव उरांव,नेमंती मिंज,सोनमेत देवी,मनोज मिंज, विनोद तिर्की,दिलीप उरांव के खेत में लगे धान फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद झामूमो युवा नेता साबिर अंसारी, रामलाल भगत,अनिल तूरी,मुन्ना कुमार पीड़ित परिवारो के बीच पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया और घटना की पूरी जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू को दी। जिसके बाद झामूमो प्रखंड अध्यक्ष स्थानीय वन विभाग के पदाधिकारी से बात कर पिंडीत परिवारों को नियम संगत मुआवजा देने की बात कहीं। उधर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली हाथियों को गांव से दूर भगाने का मांग किया है।