पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने चन्द्रशेखर दुबे गुट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इंटक के विभिन्न गुटों की एकजुटता का आह्वान किया।
बुधवार को केएन त्रिपाठी ने दैनिक पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा कि मजदूर हित में इंटक को एकजूट होना वक्त की मांग है। विभिन्न गुटों में बंटे इंटक की एकजुटता से प्रबंधन को मजदूर हित में निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मजदूर हित में इंटक की एकजुटता के लिए मैं भरपूर प्रयास करुंगा। ये बातें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक (केके तिवारी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने रांची में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक विभिन्न गुटों में बंटा हुआ है। यह मजदूर हित में नहीं है। प्रबंधन हमेशा आपसी मतभेद का फायदा उठा कर मजदूरों और गरीबों का शोषण कर रहा है। यदि हम एक जूट हो जाएं तो इंटक के करीब साढ़े तीन करोड़ सदस्यों की चट्टानी एकता को देखकर प्रबंधन को मजदूरों की उचित मांगों को मानने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इंटक की एकजुटता को अति आवश्यक बताते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा कि इंटक रेड्डी गूट के अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी ने भी पिछले दिन जमशेदपुर में इस बात को स्वीकारा है कि आपसी लड़ाई के कारण प्रबंधन हावी है। सभी मजदूर जो संगठित और असंगठित , स्थाई और अस्थाई एवं कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों का शोषण बंद होगा। इन्हें न्याय मिलेगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।
केएन त्रिपाठी ने कहा कि आगामी फरवरी 2026 में एक अधिवेशन का आयोजन कर पूरे देश से इंटक के सभी गुटों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा। उस अधिवेशन में सभी लोगों एक साथ एक मंच पर बैठ कर इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपसी एकता और सहमति से मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान तलाशेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय कुमार दुबे, परीक्षित तिवारी और बैद्यनाथ पांडेय उपस्थित रहे।