रंजय भारती बने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

रंजय भारती बने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

06 Sep 2026 |  20

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है।



अपने संदेश में रंजय भारती ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आदरणीय श्री शिवेश कुमार जी, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री आदित्य साहू जी एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की।



रंजय भारती ने कहा कि मेरे लिए यह केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, सेवा और जिम्मेदारी का संकल्प है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ भाजपा की विचारधारा एवं अनुसूचित समाज के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहूँगा। आपका विश्वास मेरी शक्ति है और संगठन सेवा मेरा संकल्प है।


ट्रेंडिंग