भद्रकाली महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन,व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई परिचर्चा

भद्रकाली महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन,व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई परिचर्चा

06 Sep 2026 |  20

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।शिक्षक का स्वरूप दिव्य है। मानव को सर्वस्व ज्ञान का प्रदाता अनादि काल से माना जाता रहा है। अनादि काल से शिक्षण के क्षेत्र में शिक्षक छात्रों के अंदर ज्ञान की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित करते रहा है। इसी सनातन सत्य को आत्मसात करते हुए प्रखंड क्षेत्र के ख्याति प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा,समर्पण और आध्यात्म के संगम के रूप में मनाया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर सहित सभी मंचासीन शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले इस दीप प्रज्वलन के पश्चात भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।महाविद्यालय की छात्रा ऋचा और पल्लवी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे सभागार को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद शिक्षकों ने केक काटकर उत्सव को और भी स्मरणीय बनाया।



शिक्षक दिवस कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता,वह जीवन जीना सिखाता है।गुरु वह दीपक है जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन में प्रकाश भर देता है।



कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने भी भारत के दिव्तीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर अपने अपने उदगार व्यक्त किए।



कार्यक्रम में मंच संचालन बड़ी ही कुशलता के साथ पल्लवी और ऋचा ने संयुक्त रूप से किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो.संदीप कुमार ने की।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



इस अवसर पर प्रो. जानकी प्रसाद दांगी, प्रो. सकेंद्र मिस्त्री, प्रो. महेंद्र ठाकुर, प्रो. ललित मोहन चौधरी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. बालेश्वर पासवान, प्रो. कविता, प्रो. मधुबाला कुमारी, प्रो. पंकज, प्रो. धीरेंद्र यादव, प्रो. मोईनुद्दीन अंसारी  प्रो.अखिलेश कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग