चौपारण में अपराध पर लगेगा डिजिटल ताला,पुलिस ने लगाया रक्षक क्यूआर कोड

चौपारण में अपराध पर लगेगा डिजिटल ताला,पुलिस ने लगाया रक्षक क्यूआर कोड

06 Sep 2026 |  22

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



चौपारण,हजारीबाग।झारखंड पुलिस के ई-बीट पुलिसिंग सिस्टम के तहत चौपारण थाना क्षेत्र में निगरानी को और अधिक पुख्ता किया जा रहा है।इसी क्रम में रक्षक ऐप के माध्यम से निगरानी रखने के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर क्यूआर कोड लगाए गए।



पुलिस द्वारा दनुवा घाटी,मध्यगोपाली,महाराजगंज,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होटल चेतना के पास,बैंक ऑफ इंडिया ब्लॉक मोड़ और बैंक ऑफ इंडिया एटीएम सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर रक्षक क्यूं आर कोड का पोस्टर चस्पा किया गया है।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीट पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए यह पहल की गई है।जवान जब गश्ती पर जाएंगे तो क्यू आर कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे,जिससे निगरानी में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा और भी कई संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर वहां भी जल्द ही क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।



बता दें कि इस अभियान से बैंक,एटीएम और सुनसान घाटी वाले इलाकों में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है।


ट्रेंडिंग