सीएम सोरेन से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

सीएम सोरेन से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

04 Sep 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को राजधानी रांची में कांके रोड पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीएम सोरेन को आगामी श्री गणेश महोत्सव के आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। 



प्रतिनिधिमंडल ने सीएम सोरेन को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी सहित श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नन्द किशोर सिंह चंदेल,विक्रम सिंह सोनू,संदीप मुखर्जी,राहुल सिंह, विक्की वर्मा,टून्ना सिंह,लखन कुमार,विनय सिंह,सागर,शीला उरांव,कविता वर्मा,अर्चना मिर्धा,रेखा साव,नीलू सिंह,मंजुला बेरा,अमन ठाकुर,सूरजभान सिंह,साहिल,रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल,जीतू अरोड़ा,नरेश मक्कड़ मिशु,गुलशन नंदा और अन्य उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग