पीतीज सामुदायिक भवन में मिली वृद्धा के शव की हुई पहचान,चौपारण की थी निवासी

पीतीज सामुदायिक भवन में मिली वृद्धा के शव की हुई पहचान,चौपारण की थी निवासी

23 Aug 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज पंचायत के पितीज कलाली चौक के पास सामुदायिक भवन में शनिवार को मिली अज्ञात वृद्ध महिला के शव की पहचान हो गई है।मृतका की पहचान बानी देवी (70) पति स्व. मोहन साव, ग्राम- रुपिन, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग के रूप में हुई है।



शनिवार को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन में महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इटखोरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू किया था।



 परिजनों ने बताया कि बानी देवी शुक्रवार को दिन के करीब 9 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को इटखोरी में उनका शव मिलने की सूचना मिली।


ट्रेंडिंग