बालूमाथ में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान,48 वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान
बालूमाथ में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान,48 वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान
22 Aug 2026 | 21
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बालूमाथ/लातेहार।जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शुक्रवार को बालूमाथ में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटते हुए जुर्माना लगाया गया।
वाहन जांच अभियान के दौरान डीटीओ उमेश मंडल ने वाहन चालकों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी।डीटीओ ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करना न केवल कानून का उल्लंघन है,बल्कि इससे वाहन चालक समेत अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।डीटीओ ने वाहन चालकों से हेलमेट,सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की।
मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए डीटीओ उमेश मंडल में कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। डीटीओ ने वाहन चालकों से तेजगति और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की अपील की। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस बल के जवान तथा जिला परिवहन कार्यालय लातेहार के कर्मी मौजूद थे।