अनुकंपा पर उपायुक्त ने सौंपे चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र,चारों परिवारों को मिली नई उम्मीद

अनुकंपा पर उपायुक्त ने सौंपे चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र,चारों परिवारों को मिली नई उम्मीद

22 Aug 2026 |  16

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।उपायुक्त ने चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह नियुक्तियां अनुकंपा समिति द्वारा 4 अगस्त 2026 को की गई अनुशंसा के आलोक में प्रदान की गईं।



 समाहरणालय में खोकन लेट को सहायक सह कम्प्यूटर संचालक,शीला माल को अनुसेवक,सरवन राय को अनुसेवक और शिक्षा विभाग में समीर मरांडी को निम्नवर्गीय लिपिक सह कम्प्यूटर संचालक (अनुशंसित) पद पर नियुक्त किया गया।



नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति केवल रोजगार का माध्यम नहीं,बल्कि कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को संबल प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है।उपायुक्त ने नव नियुक्त कर्मियों को ईमानदारी,अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। 



उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि सरकारी सेवा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम है। उपायुक्त ने सभी नव नियुक्त कर्मियों से अपेक्षा व्यक्त किया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से विभाग एवं जिला प्रशासन की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।


ट्रेंडिंग