वृद्धाश्रम में अकेले नहीं आप शिविर का हुआ आयोजन,वृद्ध जनों को बांटे गए फल और दवा

वृद्धाश्रम में अकेले नहीं आप शिविर का हुआ आयोजन,वृद्ध जनों को बांटे गए फल और दवा

22 Aug 2026 |  16

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।सोनाजोड़ी के वृद्धा आश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान में झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अकेल नहीं आप शिविर का आयोजन किया गया। 



इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।सचिव रूपा बंदना किरो ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली साथ ही बीपी शुगर समेत अन्य जांच मेडिकल टीम द्वारा कराया गया।पेट दर्द,गैस,बुखार की दवा दी गई।इस दौरान सचिव रूपा बंदना किरो ने अपने हाथों से बुजुर्गों को फल देकर सम्मान दिया। 



इस मौके पर वृद्ध आश्रम के कर्मी वृद्धजन,डॉक्टर,मेडिकल टीम के सदस्य और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग