इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी का आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट संपन्न

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी का आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट संपन्न

23 Aug 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा शनिवार को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार के आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम के भ्रमण से हुई। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी की सदस्याएं वहां पहुंचीं।क्लब द्वारा वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री का वितरण किया गया और सभी वृद्धजनों को नाश्ते के पैकेट भी प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य से बुजुर्गों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली।



इसके पश्चात पार्क प्राइम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के आधिकारिक विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।



कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ पलाश की अध्यक्ष निशी चंद्रा और सचिव सरिता,इनर व्हील क्लब ऑफ रेखा की अध्यक्ष शालिनी सिन्हा और सचिव नीता शेखर,सीजीआर माला श्रीवास्तव और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही।



डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार ने इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी की एक्जीक्यूटिव टीम और पदाधिकारियों के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने क्लब की विभिन्न फाइलों और अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया और उनके सुव्यवस्थित,उत्कृष्ट और प्रभावशाली रखरखाव की प्रशंसा की। क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सेवा कार्यों की भी उन्होंने सराहना करते हुए पूरी टीम को आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक शब्दों से क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची का यह आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम सेवा, सौहार्द और प्रेरणा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


ट्रेंडिंग