पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
मेदिनीनगर,पलामू।हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित लंबी गली निवासी युवक मोना खान का कुवैत में इलाज के दौरान निधन हो गया।मोना खान के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों,रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
परिजनों के मुताबिक लगभग दो सप्ताह पूर्व कुवैत में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी,जिसके बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल वहां के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।इसी दौरान 28 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे उनके निधन की सूचना परिजनों को मिली।
परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर को कुवैत से दिल्ली होते हुए रांची और वहां से सड़क मार्ग द्वारा हुसैनाबाद लाया जा रहा है।बताया जाता है कि मोना खान कई वर्षों से अपनी जीविका के लिए कुवैत में थे।मोना खान के निधन की खबर से पूरे हुसैनाबाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
शोक व्यक्त करने वालों में जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन,मसरूर अहमद,नसीम खान,डॉ. एजाज आलम,हसनैन जैदी,गुलाम मोहम्मद,अमीन अली खान,नजीर अहमद सहित उनके कई मित्र एवं शुभचिंतक का नाम शामिल हैं।पलामू जिला के पूर्व जिलापरिषद उपाध्यक्ष एनडीए नेता विनोद सिंह ने युवक मोना खान के आसामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया l