बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही,मीटर नहीं,फिर भी उपभोक्ता को भेजा 1.18 करोड़ का बिल
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही,मीटर नहीं,फिर भी उपभोक्ता को भेजा 1.18 करोड़ का बिल
31 Jul 2026 | 20
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बड़कागांव।बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।बड़कागांव निवासी बलदेव सोनी को बिजली विभाग ने 1 करोड़ 18 लाख 53 हजार 198 रुपये का बिजली बिल भेज दिया,जबकि उनके घर में बिजली मीटर तक नहीं लगा है। बिल देखते ही परिवार के लोग हैरान रह गए।
बलदेव सोनी ने सहायक अभियंता को आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2021 में बकाया राशि व जुर्माना जमा कर पुनः बिजली कनेक्शन लिया था,लेकिन इसके बाद उनके घर में मीटर नहीं लगाया गया और न ही नियमित बिल मिला। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब अचानक करोड़ों रुपये का बिल भेज दिया गया है।
बलदेव सोनी ने पूरे मामले की जांचकर बिल में संशोधन करने की मांग की है। वहीं कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने भी नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।