चौपारण प्रखंड में जनगणना 2027 का प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

चौपारण प्रखंड में जनगणना 2027 का प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

01 May 2026 |  4

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।चौपारण प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर की उपस्थिति में जनगणना 2027 में प्रतिनियुक्त चौपारण प्रखंड के प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया।यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फेज में 50-50 के समूह में तीन समूह का प्रशिक्षण एक साथ शुरुआत किया जा रहा है।



 प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें,क्योंकि देश के लिए महत्वपूर्ण है जनगणना। 16 मई से जनगणना के प्रथम चरण का प्रारंभ होना है।कार्य डिजिटल मोड में अच्छे ढंग से किया जाना है। 



प्रशिक्षक जनार्दन वर्मा ने कहा कि जनगणना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है,इससे प्राप्त होने वाले आंकड़ों से देश की विभिन्न योजनाएं बनाने में सरकार को मदद मिलती है।इस महत्वपूर्ण कार्य में आप सबको जोड़ा गया है जो बहुत ही गर्व का विषय है ।



सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक अनिल राणा ने कहा कि प्रशिक्षक के रूप में चौपारण प्रखंड से 6 फील्ड ट्रेनर जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं,जो प्रशिक्षण के दौरान जनगणना संबंधी सभी तकनीकों को विस्तार से प्रशिक्षण के दौरान चर्चा करेंगे और बाखूबी तरिके से बताएंगे।



प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे फील्ड ट्रेनर कमलेश कुमार कमल ने कहा कि इस बार की जनगणना डिजिटल मोड में होगी।प्रथम चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा,इसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। 



जनगणना कार्य में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को हाउस लिस्टिंग एवं ब्लॉक का आवंटन किया गया है।उसके माध्यम से सभी प्रगणक मोबाइल ऐप द्वारा मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।इससे संबंधित सभी तकनीकी एवं आधारभूत जानकारियां इस प्रशिक्षण के दौरान दी जाएगी । 



प्रशिक्षक की भूमिका में प्रखंड के 6 फील्ड ट्रेनर जनार्दन प्रसाद वर्मा,कमलेश कुमार कमल,सुरेंद्र कुमार दास,कैंसर आलम,राजाराम रवि एवं मनोज कुमार रवि सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।चौपारण प्रखंड में 8 बैच में 54 पर्यवेक्षक एवं 333 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाना सुनिश्चित किया गया है । 



प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए भविष्य में आवश्यकता अनुसार पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को प्रशिक्षण के साथ और पश्चात भी सुरक्षित रखने पर बल दिया है।



मौके पर गौतम कुमार राणा, कैलाश दांगी,सुरेश गुप्ता, सुबोध कुमार सिंह, बच्चू कुमार राणा,विजय कुमार,संजय सिंह, सुधीर कुमार कौशल, अजीत कुमार समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं सीआरपी, बीआरपी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।


ट्रेंडिंग