रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से कोयलांचल क्षेत्र को मिली गर्मी से राहत
रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से कोयलांचल क्षेत्र को मिली गर्मी से राहत
01 May 2026 | 5
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
सिरका।जिला सहित कोयलांचल के अरगड्डा क्षेत्र गिद्दी, रेलीगढ़ा,गिद्दी सी,सिरका और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश और ठंडी तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कई दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही थी और कड़ी धूप के कारण तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचता नजर आ रहा था। वहीं अरगड्डा-सिरका क्षेत्र में डीवीसी की ओर से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया था,हालांकि पिछले दो दिनों में मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है।
तेज हवाओं और मौसम के अचानक बिगड़ने से शादी-विवाह के पंडालों में भी हलचल देखी गई।साथ ही कुछ कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।