हरदिया बन्थु में श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा औल रुद्रमहायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

हरदिया बन्थु में श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा औल रुद्रमहायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

01 May 2026 |  5

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।कोनी पंचायत के हरदिया बन्थु गांव में नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा और रुद्रमहायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई।कलश शोभा यात्रा यज्ञमंडप से ब्राह्मणों की उपस्थिति में विधि विधान पूर्वक निकाली गई।शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी।कलश शोभा यात्रा गांव मुहल्ले का भ्रमण करते हुए कोनी गांव के ऐतिहासिक थाली झरना पहुंची,जहां ब्राम्हणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया।इसके बाद कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।



अयोध्या आईं विख्यात कथावाचिका अंजली मिश्रा को सिद्धि देवी ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।अंजली मिश्रा अपने  कथा से ज्ञान की गंगा बहा रही हैं।यज्ञ का समापन 5 मई को हवन और भंडारे के साथ होगा।मुख्य पुजारी के रूप में  रामकिंकर सिंह,रूपलाल मिस्त्री,रामसमुज सिंह,ललन राम,कारू राम, मनोज राम थे।



कथावाचिका अंजली मिश्रा ने यज्ञ और हवन के महत्व को बताते हुए कहा कि वेदों से लेकर पूजन पद्धतियों तक में हर जगह यज्ञ और हवन का महत्व बताया गया है।यज्ञ सनातन संस्कृति का हिस्सा माना गया है,लेकिन ये सिर्फ कोई धार्मिक काम नहीं है,यज्ञ एक महत्वपूर्ण विज्ञान है।इसमें जिन पेड़ों की लकड़ियों की समिधाएं उपयोग में लाई जाती हैं, उनमें विशेष प्रकार के गुण होते हैं। किस प्रयोग के लिए किस प्रकार की सामग्री डाली जाती है,इसका भी विज्ञान है। उन वस्तुओं के सम्मिश्रण से एक विशेष गुण तैयार होता है, जो जलने पर वायुमंडल में विशिष्ट प्रभाव पैदा करता है।



इस मौके पर कोनी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती,जिला परिषद प्रतिनिधित्व भरत साहू,चौपारण भाग 2 के जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन,जिला महामंत्री सह पंचायत समिति सदस्य डॉक्टर मृत्युंजय सिंह,पूर्व प्रमुख इटखोरी ऋषिबाला सिंह,रेखा भारती,वार्ड सदस्य पूनम देवी,मुखिया विकास कुमार सिंह,आज़ाद सिंह,वार्ड सदस्य राकेश सिंह, मिंटू सिंह,समाज सेवी सतीश कुमार सिंह,योगेंद्र सिंह,अलखदेव सिंह,सुनील सिंह,वीरेंद्र सिंह,रणजीत सिंह,गोकुल सिंह, हृदय सिंह,कामदेव राणा,रामव्यास सिंह,ललन राम,कौशल कुमार सिंह,अनमेष सिंह,उमेश राणा,रामाधार राम,अशोक राम,संतोष राम,द्वारिका रजक,शेखर सिंह,राजा सिंह,रामप्रवेश राम,पिंकू रजक,बबलू सिंह,अजय सिंह,निवास सिंह,श्याम सिंह,बेलन राम और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं  और धर्म प्रेमी उपस्थित थे ।


ट्रेंडिंग