डीएवी रजरप्पा के कक्षा 10वीं का शत-प्रतिशत परिणाम

डीएवी रजरप्पा के कक्षा 10वीं का शत-प्रतिशत परिणाम

17 Apr 2026 |  8

डीएवी रजरप्पा के कक्षा 10वीं का शत-प्रतिशत परिणाम



आलोक कुमार बर्मन ने 96.8%अंक के साथ विद्यालय का बढ़ाया मान



आयुष कश्यप ने विज्ञान और संस्कृत में 100 अंक प्राप्त कर रचा नया कीर्तिमान



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रजरप्पा।सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के लिए वर्ष 2026 अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया,जिसमें विद्यालय ने शत प्रतिशत सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। विद्यालय के कुल 192 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 



इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 19 रही,जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।इस वर्ष के टॉपर आलोक कुमार बर्मन ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त आयुष कश्यप ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विज्ञान एवं संस्कृत विषय में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विद्यालय में नया कीर्तिमान स्थापित किया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में असद अब्दुल्ला (95.00%), ज्योति कुमारी (93.60%), रितेश राज (93.60%), रौनक राज (93.60%), गुंजन कुमारी (93%), अनुप्रिया चौधरी (92.80%), मृत्युंजय कुमार (92.20%), अभय कुमार (91.80%), शुभ कुमार (91.60%), साक्षी बक्शी (91.20%), आर्यंत सिंह (91.00%), पीयूष शामल (91.00%), चाहत कुमारी (90.60%), अदिति  चंद्रा (90.40%), अनन्या कुमारी (90.40%), दिव्यांशु कुमार (90.40%) एवं अभिषेक कुमार सिंह (90.00%) शामिल हैं।



विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर आरके साहू ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ट्रेंडिंग