स्वस्थ विद्यार्थी ही सशक्त भारत की नींव हैं:आशीष झा

स्वस्थ विद्यार्थी ही सशक्त भारत की नींव हैं:आशीष झा

08 Apr 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रजरप्पा।रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीसीएल रजरप्पा द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत सीएसआर के अंतर्गत सिल्वर जुबली अस्पताल रजरप्पा के सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यालय के भैया-बहनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।शिविर में सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा और विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया।



इस अवसर पर जांच दल में डॉक्टर विवेक रंजन और डॉक्टर दीपाली बिशेन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।साथ ही सहयोगी टीम में विनय कांत गुप्ता,उर्मिला देवी और बबिता देवी सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।शिविर में विद्यालय के भैया-बहनों की स्वास्थ्य जांच की गई,जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पहुंचकर जांच कराई और विशेषज्ञों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।



सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा ने कहा,सीसीएल का प्रयास है कि सामाजिक दायित्व के तहत हम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों को समय पर जांच एवं परामर्श मिल पाता है, जिससे वे स्वस्थ एवं सशक्त बन सकें।



प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा,विद्यालय में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हमारे भैया-बहनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायता मिलती है।



शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के आचार्य मिथिलेश कुमार खन्ना,अनिल कुमार त्रिपाठी,राजेश महातो,बच्चूलाल तिवारी,रोहित राज,श्वेता पंडा,गायत्री कुमारी,ममता कुमारी, उषा कुमारी,अमृता चौधरी,ललिता गिरी,पूनम सिंह,ज्योति कुमारी आदि की प्रमुख भूमिका रही।


ट्रेंडिंग