दनुआ घाटी में खाईं में गिरी कार,दो घायल
दनुआ घाटी में खाईं में गिरी कार,दो घायल
07 Apr 2026 | 26
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
चौपारण/हजारीबाग।थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात दनुआ घाटी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हथिया बाबा के पास एक अनियंत्रित कार खाईं में जा गिरी,कार सवार दो लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर एनएचआई एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण लाया गया,जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।दोनों घायल गया बिहार के निवासी बताए गए है।दोनों घायल हजारीबाग से गया जा रहे थे।
घायलों ने बताया कि वे पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं और ड्यूटी के सिलसिले में गया जा रहे थे। इसी दौरान दनुआ घाटी के खतरनाक मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार सीधे खाईं में जा गिरी। बता दें कि दनुआ घाटी क्षेत्र पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है,जहां तीखे मोड़ और ढलान के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।