पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बरही।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी बरही पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित किया गया,इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया।
प्रशिक्षण में मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला कार्यक्रम प्रभारी हरीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उनके साथ प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की रीति-नीति को समझने और बूथ स्तर को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी है। जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन के रूप में अपनी अलग पहचान रखती है, जहां विचार और सेवा भाव के माध्यम से संगठन का विस्तार होता है।
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों,कार्यशैली,आगामी राजनीतिक अभियानों और बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, अर्जुन साव, भगवान केसरी, हरेंद्र गोप, पप्पू चंद्रवंशी, संगीता शर्मा, धीरेंद्र कुमार यादव, प्रकाश ठाकुर, संतोष यादव, विजय राणा, संजय यादव, सुधीर कुमार यादव, कामेश्वर रविदास, पंकज कुमार, संतोष कुमार सिंह, गिरजा देवी, घनश्याम यादव, राजकुमार यादव, ज्योतिष यादव, आलोक कुमार वर्णवाल, अरुण सिंह, उपेंद्र सिंह, दिनेश साव, मनोज यादव, राजन यादव, सुरेश यादव, प्रदीप पाण्डेय, दिनेश सिंह, मनोज साव, बासुदेव यादव, श्रवण कुमार सिंह, नवरंगी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।