झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नवनिर्वाचित महापौर का किया भव्य अभिनंदन
स्वास्थ्य कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य, समस्याओं का होगा समाधान:महापौर रवि राउत
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,देवघर।कुष्ठ आश्रम रोड पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में देवघर के नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत का संघ के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
पगड़ी और शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने महापौर रवि राउत को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर,अंग वस्त्र और शाल ओढ़ाकर, बुके भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने रवि राउत को ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दीं।
कर्मचारियों का सहयोग सदैव स्मरणीय:महापौर
अपने संबोधन में महापौर रवि राउत ने भावुक होते हुए कहा, स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी मेरे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। वार्ड चुनाव से लेकर इस बड़े चुनाव तक मुझे उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भरपूर सहयोग मिला है। रवि राउत ने आश्वासन दिया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के तालमेल को और बेहतर किया जाएगा और स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनका पूर्ण सहयोग हमेशा प्राप्त होगा।
वेतन विसंगति और कार्यालय जीर्णोद्धार की मांग
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने महापौर रवि राउत का ध्यान दो प्रमुख विषयों की ओर आकृष्ट कराया।
संघ कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम से सहयोग,अटल मोहल्ला क्लिनिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करना।महापौर ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और इनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस आयोजन को सफल बनाने में संजीव कुमार मिश्र,अरुण यादव,बुद्धि नाथ झा और विश्व नाथ बक्शी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मौके पर अरुण कापरी, अरुण प्रसाद यादव, सौरभ रिचर्ड,विष्णु कुंवर,सविता कुमारी,अनिमेष घोष,अनिल कुमार गुप्ता,पारस नाथ अंबे,कुमार अभिषेक,रोबर्ट मुर्मू, आलोक कुमार,पुनीत कुमार यादव,कुनाल गुप्ता,अनुपम सिंह, विकास कुमार,नीरज राव सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और संघ के सदस्य उपस्थित थे।