पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।मेदिनीनगर शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 875 पेटी अवैध शराब बरामद की है।तीन को गिरफ्तार कर ट्रक समेत अन्य सामान जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी की रात गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध सामान लेकर गुजरने वाला है।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने सदिक चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया।इसी दौरान शाहपुर पुल की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में खाद की बोरियों से ढका सामान संदिग्ध प्रतीत हुआ।ट्रक को शहर थाना लाया गया,जहां बोरियां हटाने पर 875 शराब की पेटियां बरामद हुईं,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से पांच मोबाइल फोन,एक जीपीएस यंत्र, 30 खाद की बोरियां और ट्रक भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार राय (33 वर्ष) और बबन राय (35 वर्ष) बिहार के सारण जिला निवासी हैं, जबकि सतीश कुमार (55 वर्ष) हरियाणा का सोनीपथ का नाम शामिल है।इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 57/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आगे की कार्रवाई जारी है।
इसकी जानकारी डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी।वाहन जांच अभियान में एसआई चंद्रशेखर कुमार यादव,टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान,एएसआई संतोष पांडे,संदीप कुमार,टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह,रोहित कुमार,इसरार अहमद,अनिल पासवान,पुलिस जवान संतोष लाल,धर्मेंद्र पासवान,नंदलाल पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।