सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
14 Feb 2026 | 18
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के गांधीनगर जन आरोग्य केन्द्र द्वारा शुक्रवार को सृजन वैली स्कूल,अम्बाटोली,रांची में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 197 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।विशेष रूप से हीमोग्लोबिन,ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई।इसके अलावा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच और उपचार भी किया गया।सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर के सफल संचालन में डॉक्टर भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर),डॉक्टर प्रीति तिग्गा (सीएमओ सीएसआर इंचार्ज),डॉक्टर आशिमा,डॉक्टर सत्यप्रकाश रंजन,डॉक्टर नीलू, डॉक्टर शिल्पी झा,डॉक्टर नीतू सिंह,डॉक्टर वीणा,जॉन बोदरा (प्रबंधक, सीएसआर),चंदन कुमार (प्रबंधक, सीएसआर),मुन्ना कुमार सिंह,कमलेश पंडित और समस्त पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।सीसीएल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों और स्थानीय लोगों ने कंपनी के इस प्रयास की काफी सराहना की।