लड़की बन गई नागिन,बिस्तर पर मिली केंचुली तो गांव में फैली अफवाह,चौंकाने वाला हुआ खुलासा
लड़की बन गई नागिन,बिस्तर पर मिली केंचुली तो गांव में फैली अफवाह,चौंकाने वाला हुआ खुलासा
10 Feb 2026 | 18
औरैया।उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है,जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है।यहां एक गांव में लड़की के नागिन में बदलने की अफवाह फैल गई है।लड़की के बिस्तर पर कपड़ों में सांप की केंचुली भी लिपटी हुई मिली है।इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले को फिल्मी ड्रामा बताया है और जल्द ही खुलासे की बात कही है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।
जानें क्या है पूरा मामला
ये हैरतअंगेज मामला जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है।गांव की एक युवती ने फिल्मी अंदाज में घर से फरार होने का पूरा ड्रामा रच डाला।उसने अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। सुबह जब परिजनों ने कमरा देखा और बिस्तर पर केंचुली देखी तो उसके बाद गांव में लड़की नागिन बन गई की अफवाह फैल गई।
पुलिस ने ये बताया
इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची,तो परिजन पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे।हालांकि पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अजय कुमार ने इस घटना को पूरी तरह से एक फिल्मी ड्रामा बता दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़की की बरामदगी जल्द ही होगी।
बता दें कि इस हैरतअंगेज मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।दूसरी ओर इस मामले के बारे में जो भी सुन रहा है वह दंग हो गया है।