पूर्वांचल सूर्यप्रतिनिधि,बड़कागांव।बीते 7 फरवरी को बड़कागांव डेली मार्केट के पास नंदिनी ज्वेलर्स के दुकानदार प्रभु सोनी से दिनदहाड़े लगभग 25 लाख रुपए की आभूषण की लूट और गोलीबारी की हुई घटना की जानकारी लेने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को पहुंची।इस दौरान पूर्व विधायक ने घटनास्थल का अवलोकन और प्रभु सोनी व उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।
प्रभु सोनी और उनके परिजनों ने कहा कि बैंक से ऋण लेकर हम लोग दुकान का पूंजी खड़ा किए थे।लूट हो जाने से हम सब परिवार बर्बाद हो गए हैं।अपराधियों की धर पकड़ और जेवरात की बरामदगी जल्द होनी चाहिए।
मौके से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग डीआईजी अंजनी झा और हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से दूरभाष से बात की।दोनों पुलिस पदाधिकारी से पूर्व विधायक ने कहा कि दिनदहाड़े भीड़-भाड़ स्थल से लूट एवं गोलीबारी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका उद्भेदन जल्द होनी चाहिए।दोनों पदाधिकारी ने कहा कि पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ छापेमारी टीम काम कर रही है।जल्द ही इसका उद्भेदन किया जाएगा।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि बड़कागांव से दर्जनों युवा मादक पदार्थ का सेवन, क्रय-विक्रय में जेल जा रहे हैं, यह बड़कागांव को शर्मसार कर रही है। उन्होंने युवकों से अपील करते हुए कहा कि युवा अपने भविष्य को सवारें, ना कि नशे की लत में अपने भविष्य एवं परिवार को मुसीबत में डालें। भुक्त भोगी परिजन को हर कानूनी प्रक्रिया में हर संभव मदद करने का आश्वासन दी।
मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दीपक करमाली, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, रोशन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।