भाजपा द्वारा स्वागत सह मिलन समारोह का आयोजन,नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत 

भाजपा द्वारा स्वागत सह मिलन समारोह का आयोजन,नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत 

19 Jan 2026 |  20

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बेंगाबाद।बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा में रविवार को भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार द्वारा आयोजित स्वागत सह मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम में उत्साह,संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत राय उपस्थित रहे।उनके साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,महेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन कुशवाहा सहित जिले के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष,पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।सभी अतिथियों का आयोजक की ओर से फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।उन्होंने कहा कि ऐसे मिलन समारोह संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।



आयोजक वैशखियार ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से प्रेरित होकर वे निरंतर संगठन के विस्तार के लिए कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखती है।



समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय भाजपा,तय भाजपा के नारों के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आयोजक को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दीं।


ट्रेंडिंग