इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता की रविवार को परीक्षा,हजारों छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता की रविवार को परीक्षा,हजारों छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

29 Nov 2026 |  2

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बालूमाथ (लातेहार)। इस्लामिक क्विज़ कॉम्पिटिशन की परीक्षा रविवार 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चे और बच्चियां शामिल होकर अपनी शैक्षणिक योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।पहला परीक्षा केंद्र जामिया रशीदुल उलूम,चतरा और दूसरा आयशा गर्ल्स एकेडमी बालूमाथ में बनाया गया है।आयशा गर्ल्स एकेडमी बालूमाथ क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बालिकाओं की दीनी और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्थान में आलिमा की शिक्षा के साथ साथ मैट्रिक तक की पढ़ाई की व्यवस्था है। यहां शिक्षा के साथ साथ छात्राओं की बेहतर तरबियत पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।



इस पूरे आयोजन का संचालन मुफ्ती नजर तौहीद साहब मजाहिरी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में इस्लामी ज्ञान,शैक्षणिक रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।



लातेहार और पलामू जिला के इंचार्ज मौलाना तौकीर आफंदी ने उक्त जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित समय पर संबंधित परीक्षा केंद्र पहुंचाना सुनिश्चित करें,ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों से भी पूरी तैयारी और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।


ट्रेंडिंग