उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवान हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवान हुए सम्मानित

26 Nov 2026 |  11

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवान हुए सम्मानित



अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था और अनुसंधान में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



गढ़वा।पुलिस केंद्र गढ़वा में बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान के लिए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस निरीक्षक,थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। 



पुलिस विभाग की ओर से यह सम्मान विगत दिनों में विधि-व्यवस्था संधारण,अपराध नियंत्रण,अनुसंधान और विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया गया। इसके अलावा कार्यालयीन कार्यों और कंप्यूटर व सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, लगनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण,अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता और निष्ठा के साथ जनसेवा,अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।



पुलिस विभाग की इस पहल का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करना और अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित करना है।


ट्रेंडिंग