बालूमाथ में रवि कर्मशाला सह कृषि मेले का आयोजन, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित

बालूमाथ में रवि कर्मशाला सह कृषि मेले का आयोजन, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित

26 Nov 2026 |  12

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



 बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा रवि कर्मशाला सह कृषि मेला का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों द्वारा उगाई गई फसलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई,जिसका अवलोकन उपस्थित अतिथियों द्वारा की गई और संबंधित किसानों को बधाई दिया गया।अब बेहतर फसल प्रदर्शनी करने वालों को कृषि विभाग द्वारा कुदाल,खुरपी और हसुवा देकर सम्मानित किया गया।



 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव,सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता,पंचायत प्रतिनिधि ईश्वरी राम,पिंटू नायक प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राम,एटीएम शमीम अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रहे जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई और इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को कई सुझाव देते हुए अपील किया गया। मौके पर किसानों के उत्थान के लिए कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही कई वित्त रहित योजनाएं किसान क्रेडिट कार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। 



कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद कुमार ने किसानों को रवि मौसम में विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक खेती उन्नत बीजों के चयन फसल प्रबंधन की टीम रोग नियंत्रण सिंचाई प्रबंधन और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए कई विधि बताएं और आधुनिक तरीके से लोगों को खेती करने का सुझाव दिया।



प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राम ने मिट्टी जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग मिट्टी को उर्वरकता बनाए रखने और फसलों की आवश्यकता के अनुरूप पोषक तत्वों के प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने को कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन राम ने किया। जबकि संचालन एटीएम शमीम अंसारी ने की। 



मौके पर प्रखंड समन्वयक शुभम यादव, कृषक मित्र बीरबल प्रजापति,सुरेश गंझू,रामलाल भगत,पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव,सतीश तिवारी,सैनुल अंसारी,किसान अमित उरांव,उमेश प्रजापति,राजेश उरांव, सोमनाथ भगत,रीता देवी,गीता देवी,कुंती देवी,विनीता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।


ट्रेंडिंग