उपायुक्त ने इटखोरी के बक्सा डैम का किया निरीक्षण,पर्यटन सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का लिया जायजा

उपायुक्त ने इटखोरी के बक्सा डैम का किया निरीक्षण,पर्यटन सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का लिया जायजा

29 Nov 2026 |  5

उपायुक्त ने इटखोरी के बक्सा डैम का किया निरीक्षण,पर्यटन सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का लिया जायजा



पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी (चतरा)। जिले में पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त रवि आनंद ने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने बक्सा डैम पहुंचकर पर्यटकों के लिए वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही भविष्य में पर्यटकों की सुविधा के लिए बहाल की जाने वाली प्रस्तावित सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बक्सा डैम में बोटिंग भी की और पर्यटन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



 उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बक्सा डैम सहित जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने पर्यटकों की सुविधा,स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और पर्यटन स्थलों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर संचालन एवं प्रस्तावित सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।



इसके पश्चात उपायुक्त रवि आनंद ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने संध्या आरती में शामिल होकर माता के दर्शन किए।



इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटखोरी सोमनाथ बांकीरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग