नई ब्रांड पहचान के साथ बर्जर पेंट्स ने शुरू किया रंग बना रहे अभियान
नई ब्रांड पहचान के साथ बर्जर पेंट्स ने शुरू किया रंग बना रहे अभियान
30 Jul 2026 | 21
रांची।बर्जर पेंट्स ने रंग बना रहे अभियान के साथ अपनी नई ब्रांड पहचान पेश की है।कंपनी के अनुसार यह पहल केवल पेंट के रंगों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं है,बल्कि लोगों की पहचान,आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच को बनाए रखने का संदेश भी देती है।
कंपनी ने बताया कि होमशील्ड,वेदरकोट एंटी डस्ट और ईज़ी क्लीन जैसे उत्पाद वर्षों से रंगों की सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं और नया अभियान इसी भरोसे को मानवीय दृष्टिकोण से आगे बढ़ाता है।
बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिजीत राय ने कहा कि यह अभियान रंगों को सुरक्षित रखने के कंपनी के वादे को लोगों के जीवन से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करना है।कंपनी का मानना है कि यह नई ब्रांड पहचान उसके रंगों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के वादे को और मजबूती देगी।