पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
मेदिनीनगर/पलामू।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समाजसेवी हृदयानंद मिश्र को समन्वय समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेसियों और शुभचिंतकों में खुशी है।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने हृदयानंद मिश्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह मनोनयन कांग्रेस संगठन के प्रति उनके पांच दशक लंबे समर्पण,संघर्ष और निष्ठा का सम्मान है।
हृदयानंद मिश्र पूर्व में भी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। मिश्र ने अपनी वकालत और नौकरी का जीवन छोड़कर खुद को पूरी तरह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के लिए समर्पित कर दिया।राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मिश्र की सक्रिय भूमिका हमेशा संगठन को मजबूत करने वाली रही है।
वर्तमान में हृदयानंद मिश्र हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड,झारखंड सरकार के सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव,संगठन क्षमता एवं समर्पण का लाभ प्रदेश कांग्रेस को निश्चित रूप से मिलेगा।
इस अवसर पर अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हृदयानंद मिश्र को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई।