भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत का मामला,सीबीआई जांच की मांग पर एससी में टला फैसला,इस तारीख को होगी सुनवाई 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत का मामला,सीबीआई जांच की मांग पर एससी में टला फैसला,इस तारीख को होगी सुनवाई 

08 May 2026 |  22

 



प्रयागराज।भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ी अपटेड है।सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतिम फैसला नहीं सुनाया।हाईकोर्ट ने तकनीकी कारणों से अंतिम फैसला नहीं सुनाया और दोनों आरोपियों को नोटिस जारी करने के बाद मामले की दोबारा सुनवाई करने का आदेश दिया है।



हाईकोर्ट ने आरोपियों को याचिका की प्रति तामील कराने का दिया निर्देश 



हाईकोर्ट ने आरोपियों को याचिका की प्रति तामील कराने का भी निर्देश दिया है।हाईकोर्ट ने सारनाथ थाना प्रभारी से काउंटर एफिडेविट मांगा है।कोर्ट ने थाना प्रभारी के काउंटर एफिडेविट दाखिल न करने पर अगली सुनवाई 22 मई को सुबह 10 बजे अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि सारनाथ थाना प्रभारी इस मामले में काउंटर एफिडेविट दाखिल करें।अब इस मामले की अंतिम सुनवाई 22 मई को होगी।कोर्ट ने आदेश की प्रति अपलोड करने का भी आदेश दिया है।



हाईकोर्ट ने याचिका पर बहस पूरी होने पर के बाद 4 म‌ई को सुरक्षित रख लिया था अपना निर्णय 



बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका पर बहस पूरी होने के बाद 4 मई को अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था।कोर्ट ने शुक्रवार को जजमेंट डिलीवरी की डेट भी लगाई थी,लेकिन जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच अब एक और तारीख पर मामले की सुनवाई करेगी।मृतक अभिनेत्री की मां मधु दुबे के अधिवक्ता सौरभ तिवारी के मुताबिक अक्टूबर 2023 में मधु दुबे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग थी।इस मामले में पिछले ढाई साल से कई तारीखों पर सुनवाई हुई,लेकिन कई बार पक्षकारों की ओर से काउंटर दाखिल न होने की वजह से सुनवाई टल गई।



आकांक्षा की 2023 में हुई थी मौत



बताते चलें कि वाराणसी के सारनाथ इलाके में सौमेंद्र होटल में 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे का शव संदिग्ध हालत में मिला था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में 26 मार्च को ही गायक समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी थी।हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में हत्या से पहले रेप की आशंका जताई गई है।याचिका में कहा गया था कि आकांक्षा की मौत जिन परिस्थितियों में हुई वह निश्चित तौर पर संदेहास्पद है।आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट भी इस ओर इशारा कर रही है। याचिका में पुलिस की कार्यशैली को अविश्वसनीय बताया गया है।



सिंगर समर सिंह पर है आरोप



याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ महत्वपूर्ण सबूतों को दबाने और आरोपियों को बचाने की भी कोशिश हो रही है। एफआईआर में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी. हालांकि 7 नवंबर 2023 को आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।



पेश की गई मजबूत दलील



याची के अधिवक्ता सौरभ तिवारी के मुताबिक इस मामले में कोर्ट में उनकी ओर मजबूत दलीलें पेश की गई हैं,उनके मुताबिक कोर्ट भी इस बात से सहमत है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत सामान्य खुदकुशी नहीं है,इसके अलावा उन्होंने एक अन्य संदिग्ध संदीप सिंह का भी पूरे मामले में नाम आने की भी बात कही है। अधिवक्ता ने कहा है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे और हमें पूरा भरोसा है की अदालत इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश पारित करेगी।


ट्रेंडिंग