विभिन्न मांगों को लेकर श्री राम फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने किया गेट जाम,वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों के पूरा करने के आश्वासन के बाद हटा जाम

विभिन्न मांगों को लेकर श्री राम फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने किया गेट जाम,वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों के पूरा करने के आश्वासन के बाद हटा जाम

07 May 2026 |  16

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



कुजू।उचित मजदूरी देने और समय पर वेतन भुगतान सहित मजदूरों की सुरक्षा की मांग को लेकर मुरपा स्थित श्री राम पावर एंड स्टील प्लांट फैक्ट्री के गेट को कार्यरत मजदूरों ने जाम कर दिया।फैक्ट्री के अंदर आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी। 



मामले को लेकर मजदूरों ने बताया कि इस फैक्ट्री में अक्सर मजदूर को काम कराने वाले ठेकेदार बदली होती रहती है,जिसका खामियाजा हम मजदूर को भुगतना पड़ता है। हम लोगों का वेतन 1 से 5 तारीख के अंदर मिलना चाहिए,लेकिन वेतन एक महीना डेढ़ महीना विलंब से भुगतान किया जाता है। हम मजदूर का वेतन भी दलालों के द्वारा कम दिया जाता है,जिससे हम लोगों की घर का खर्च तक चलाने में परेशानी हो रही है।फैक्ट्री के प्रबंधन से बात किया जाता है तो साफ तौर से नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा किट नहीं दी जाती है,इस वजह से कई बार यहां पर मजदूर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। 



मजदूरों ने कहा कि जब तक हम लोगों का वेतन का भुगतान नहीं होता है तब तक हम लोग फैक्ट्री को जाम रखेंगे। इस बीच मजदूर काफी आक्रोशित नजर आए और प्लांट के गेट पर उग्र प्रदर्शन भी किया। वहीं मामले की सूचना पाकर पहुंचे कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे। इधर देर शाम फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों के खाते पर वेतन डालने सहित अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद मजदूर अपने कार्य पर वापस लौटे।


ट्रेंडिंग