रामनवमी पर अयोध्या हुई राममय,हर सांस में बस राम,कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्ति में डूबकर झूम उठे श्रद्धालु

रामनवमी पर अयोध्या हुई राममय,हर सांस में बस राम,कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्ति में डूबकर झूम उठे श्रद्धालु

27 Mar 2026 |  25

 



अयोध्या।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर रामनगरी अयोध्या पूरी तरह राममय हो उठी। रामलला के जन्म के शुभ अवसर पर भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे।



श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट ली।सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के से मौसम सख्त बना हुआ था।वहीं प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के समय अचानक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। 



राम मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम के ललाट पर पड़ी सूर्य की किरणों को श्रद्धालुओं ने दिव्य अभिषेक के रूप में देखा। 

 इस अद्भुत दृश्य ने श्रद्धालुओं की आस्था को और प्रगाढ़ कर दिया।श्रद्धालुओं का मानना है कि यह भगवान राम की विशेष कृपा और उपस्थिति का संकेत है। बता दें कि रामनगरी अयोध्या में चारों तरफ जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे और भक्ति,श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।


ट्रेंडिंग