चतरा के पोकलेन चालक की बिहार में गोली मारकर हत्या, परिवार और गांव में पसरा मातम

चतरा के पोकलेन चालक की बिहार में गोली मारकर हत्या, परिवार और गांव में पसरा मातम

23 Mar 2026 |  9

 



चतरा। झारखंड के चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के पथरा गांव के 32 वर्षीय कुलदीप यादव की बिहार के हिलसा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में और गांव में मातम पसर गया।घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है।



मृतक कुलदीप यादव पोकलेन चालक था।रविवार देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव नहीं सौंपा गया था। परिजन कुलदीप का शव गांव लाने के इंतजार में आस लगाये बैठे हुए हैं।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुलदीप की पत्नी पिंकी कुमारी बार-बार बेहोश हो रही है।कुलदीप की एक वर्ष बेटी प्राची कुमारी है।कुलदीप अपने दो भाइयों में बड़ा था।



बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम त्रिलोक विगहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले वहां साइड पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की,इसके बाद निर्माण कार्य में लगे पोकलेन चालक कुलदीप यादव को सीने में गोली मार कर हत्या कर दी।आसपास ने लोगों ने कुलदीप को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


ट्रेंडिंग