झारखंड में मौसम का बदला मिजाज,मार्च में ठंड जैसे हालात, कई जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज,मार्च में ठंड जैसे हालात, कई जिलों में येलो अलर्ट

23 Mar 2026 |  4

 



रांची।झारखंड में अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोग चौंक गए हैं।मार्च में गर्मी बढ़ने लगती है,लेकिन इस बार ठंड ने फिर से वापसी की है।राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,जबकि लातेहार में 12 डिग्री दर्ज किया गया है,जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।आइए जानें झारखंड के मौसम का हाल।



पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम



मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है,इसका असर पूरे झारखंड में दिख रहा है।ठंडी हवाएं चल रही हैं और पारा लुढ़का है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि स्थिति पहले की तुलना में थोड़ी बेहतर हुई है,लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।



जानें किन जिलों में सबसे ज्यादा असर



लातेहार,लोहरदगा,पलामू और गढ़वा जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।इन जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना अधिक है,क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे पहले इन्हीं जिलों पर पड़ रहा है।



जानें पाकुड़ में क्या है हाल



पाकुड़ जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है,मौसम पूरी तरह बदल गया है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है,इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। झारखंड के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है,लेकिन दिन में चल रही ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। जहां एक ओर आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल झारखंड में मौसम का यह बदला हुआ रूप चर्चा का विषय बना हुआ है।


ट्रेंडिंग