सीएम योगी के मां के सम्मान में,हिंदूवादी मैदान में,मौलाना सलीम को फांसी पर लटकाने की मांग

सीएम योगी के मां के सम्मान में,हिंदूवादी मैदान में,मौलाना सलीम को फांसी पर लटकाने की मांग

11 Mar 2026 |  4

 



लखनऊ।बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ अब हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ आम लोगों ने भी मोर्चा खोल लिया है।मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राजधानी लखन‌ऊ  में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।पोस्टर में मौलाना को फांसी पर लटकाने की मांग की गई है।वीवीआईपी गेस्ट हाउस,नगर निगम,अलीगंज,आलमबाग,गोमतीनगर समेत पूरे पूरे राजधानी में पोस्टर लगे हुए हैं।मौलाना पर अब तक यूपी में 120 से अधिक एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।आज बुधवार को मौलाना के खिलाफ राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है।



मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख के इनाम का ऐलान



बता दें कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के टिप्पणी से पूरे यूपी में हिंदूवादी संगठन और साधु-संत समाज में भारी आक्रोश है। लोगों में गुस्सा इस कदर है कि वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका और उसका सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



120 से अधिक थानों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर 



मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।बलरामपुर,बलिया,अलीगढ़ सहित तमाम जिलों में मौलाना के खिलाफ प्रदेश के छात्र,सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और हिंदूवादी संगठनों ने एफआईआर दर्ज करवाई है।लोगों का कहना है कि खुद को चतुर्वेदी लिखने वाले इस मौलाना को ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।बता दें कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की और केवल एक बार ही नहीं बल्कि कई बार उसने यह बात सभा में कही।


ट्रेंडिंग