सिमरिया में मनरेगा कर्मी गए अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल पर

सिमरिया में मनरेगा कर्मी गए अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल पर

10 Mar 2026 |  4

सिमरिया में मनरेगा कर्मी गए अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल पर



सरकार के नाम मनरेगा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



सिमरिया,चतरा।प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।मनरेगा कर्मियों ने जिसकी जानकारी लिखित रूप से सरकार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।एवं  विज्ञप्ति देकर ध्यान आकृष्ट कराया है।



ज्ञापन में कर्मियों ने कहा है कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विगत कई वर्षों से मनरेगा कर्मियों को सेवा सुरक्षा नियमितीकरण,नीति नियम,वेतन संरचना में समानता, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है,जो अब तक लंबित है,जिसकी मांग के लिए हम सभी मनरेगा कर्मी झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमिटी रांची के आलोक में अपना कार्य क्षेत्र में 9 मार्च सोमवार से अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है।


ट्रेंडिंग