कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के उन्नयन के लिए विधायक रोशन लाल ने किया शिलान्यास 

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के उन्नयन के लिए विधायक रोशन लाल ने किया शिलान्यास 

16 Dec 2025 |  16

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड के होरम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने 1.22 करोड रुपए की लागत से होने वाले विद्यालय उन्नयन कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास।



विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं में बहुत प्रतिभा है।पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी यहां के बच्चे देशस्तर पर अपना नाम रोशन कर चुके हैं। विधायक ने कहा कि आवासीय विद्यालय खराब हो जाने के कारण छात्राओं को असुविधा महसूस हो रहा था। इसके बाद आज इस आवासीय विद्यालय के उन्नयन के लिए शिलान्यास किया गया है। 



विधायक रोशनलाल चौधरी ने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि यह छात्राओं के भविष्य का सवाल है।पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ कार्य को जल्द से जल्द संपन्न करें। ज्ञात हो कि उक्त उन्नयन का कार्य न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन हजारीबाग द्वारा किया जा रहा है। 



मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी,उप प्रमुख वचन देव कुमार,सांसद प्रतिनिधि पूनम साव,मुखिया संघ अध्यक्ष सांसद मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मुखिया सुलेखा देवी, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता, वार्डन किरण देवी आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद,अवध किशोर कुमार, मोहन साव, मुकेश साव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग