अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास,भावुक माता-पिता बोले-बेटे पर नाज है

अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास,भावुक माता-पिता बोले-बेटे पर नाज है

25 Jun 2025 |  43

 

लखनऊ।वायुसेना के ग्रुप कैप्टन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि पर भावुक हो गए। वो कानपुर रोड स्थित सीएमएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।शुभांशु 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बने।

 

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा कि यह हमारे और सभी के लिए गर्व का क्षण है।जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं,सभी को खुशी है कि इस देश का,इस त्रिवेणी नगर का एक लड़का इतनी ऊंचाई पर पहुंचने जा रहा है, हम उसे अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैं,उसे हमारी बहू का पूरा समर्थन है,उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था, उसने यहां सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

 

शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम उसके मिशन के लिए बहुत उत्सुक हैं,हम बहुत खुश हैं,हमारा आशीर्वाद उसके साथ है और हम भगवान से भी प्रार्थना करते हैं कि उसका मिशन अच्छे से पूरा हो,उसके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।वह लखनऊ, राज्य और हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है। हमें उस पर गर्व है।

 

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया है। कई बार यात्रा टलने के बाद एक्सिओम-4 मिशन ने दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर उड़ान भरी,जिसका दुनिया भर के लोगों ने स्वागत किया।लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) की अंतरिक्ष यात्री पूर्व मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू व पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा हैं। शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए।

ट्रेंडिंग