भाजपा ने किया प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने किया प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

25 Jun 2025 |  18

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित झारखंड सरकार के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार,गिरती कानून व्यवस्था,भ्रष्टाचार,योजनाओं में लूट,विफलता और आम जनता की बढ़ती जन समस्याओं के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा साहिबगंज सदर प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

 

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार,प्रशासनिक विफलता,आमजन की दुर्दशा सहित कई मुद्दों को रेखांकित किया गया। 

 

पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने हेमंत सोरेन सरकार पर शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,राशन,आवास जैसी योजनाओं में मची लूट और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और आम जनता की स्थिति को चिंताजनक बताया।पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने झारखंड में शीघ्र ही पेसा कानून लागू करने की मांग की। 

 

इस अवसर पर राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनन्त कुमार ओझा,साहिबगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष संजय पटेल,जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार, महिला जिला अध्यक्ष गरिमा साह समेत मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता और लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग