भव्य राम मंदिर निर्माण से श्रीलंका टूरिज्म को लगे पंख,यूपी से 25 फीसदी पर्यटक
भव्य राम मंदिर निर्माण से श्रीलंका टूरिज्म को लगे पंख,यूपी से 25 फीसदी पर्यटक
24 Jun 2025 | 55
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण से धार्मिकता को ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म सेक्टर को भी नई दिशा मिली है।भारत से श्रीलंका जाने वाले हर चौथे पर्यटक का संबंध उत्तर प्रदेश से है।राम मंदिर निर्माण के बाद विदेशी पर्यटक अयोध्या आते हैं और फिर श्रीलंका भ्रमण में भी रुचि दिखाते हैं।इससे टूरिज्म और भारत-श्रीलंका संबंधों को नई मजबूती मिल रही है।
जनवरी से मई तक श्रीलंका में कुल 10,29,803 पर्यटक पहुंचे।इसमें से 2,04,060 भारतीय थे।यानी कुल पर्यटकों का 20 फीसदी हिस्सा भारत से आया।इसमें 25 फीसदी पर्यटक यूपी से हैं।राम मंदिर निर्माण के बाद से यूपी से श्रीलंका जाने वालों पर्यटकों संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है,जो धार्मिक और सांस्कृतिक टूरिज्म को नई ऊंचाई दे रहा है।
यूपी से हर साल 10,000 से अधिक पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है,क्योंकि यहां रामपथ और बुद्ध सर्किट दोनों ही श्रीलंका से जुड़े हुए हैं। रामनगरी आने वाले विदेशी पर्यटक अब श्रीलंका की यात्रा को भी अपने शेड्यूल में जोड़ने लगे हैं। इससे दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन को काफी लाभ हुआ है।