भाजपाइयों ने किया प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

भाजपाइयों ने किया प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

25 Jun 2025 |  15

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।इस क्रम में जहां जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में सदर प्रखंड मुख्यालय में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।वहीं जमुआ में जमुआ विधायक मंजू कुमारी,बगोदर में बगोदर विधायक नागेंदर महतो और गांडेय और बेंगाबाद में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और गांडेय में दिलीप वर्मा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।  

 

इस दौरान सिहोडीह के आम बगान से जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में प्रकाश सेठ,विनय सिंह,कामेश्वर पासवान, संदीप डंगाईच, सुभास सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, मनोज संघई, रंजीत राय, संजीव सिंह, विवेक गुप्ता विक्की, प्रकाश दास, सुमित सिंह, रंजन सिंहा, भागीरथ मंडल, जय शंकर सिन्हा, शालिनी वैशखियार, संगीता सेठ समेत काफी संख्या में भाजपाई पैदल मार्च करते हुए सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्षन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांडेय में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा,यदुनंदन पाठक,गांडेय प्रमुख राज कुमार पाठक, झरघट्टा पूर्व मुखिया प्रकाश यादव,पुरुषोत्तम सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।

 

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का आलम सर चढ़ कर बोल रहा है। सभी कार्यालयों में लूट मची हुई है। कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री जमीनों को लूट रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में जमीन पर अवैध कब्ज़ा कराया जा रहा है, जनता परेशान है और अधिकारी मस्त है।

ट्रेंडिंग