युवा कांग्रेस नेता डॉ.मेहुल प्रसाद को मिला हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रभार

युवा कांग्रेस नेता डॉ.मेहुल प्रसाद को मिला हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रभार

17 Apr 2024 |  33

 

विशेष संवाददाता,रांची।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए जय प्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग लोकसभा सीट से महागठबंधन ने अपना प्रत्याशी बनाया है। हजारीबाग लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की मंशा से युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी इशिता सेढा और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव डॉ. मेहुल प्रसाद को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। 

 

गौरतलब है कि डॉ. मेहुल वर्ष 2006 से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्हें 2007 में हुए छात्रसंघ चुनाव में एसएस मेमोरियल कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज का चुनाव प्रभारी बनाया गया था, जिसमें उन्होंने एनएसयूआई के कुल10 में से 8 प्रत्याशियों को जीत दिलाई। छात्र संगठन से लेकर युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में भी उनके जीतने का रिकॉर्ड है। वर्ष 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संदेश को जन - जन तक पहुंचाने में इनकी मुख्य भूमिका रही है। उन्हें हजारीबाग  लोकसभा का प्रभार देकर संगठन ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है।

ट्रेंडिंग