सीता नवमी महोत्सव महानगर के सभी प्रखंडों में  मनाया जाएगा:कैलाश केसरी 

सीता नवमी महोत्सव महानगर के सभी प्रखंडों में  मनाया जाएगा:कैलाश केसरी 

30 Apr 2024 |  36

 

वरीय संवाददाता,रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर की जिला बैठक प्रांत कार्यालय किशोरगंज रांची में हुई। बैठक में विहिप के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा उपस्थित थे।बैठक में विगत कार्यक्रमों अंबेडकर जयंती, श्रीरामोत्सव, श्री हनुमान जन्मोत्सव की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

 

बैठक में तय किया गया आगामी 12 मई से 19 मई तक सीता नवमी महोत्सव महानगर के सभी प्रखंडों में भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगी। साथ ही सभी नगरों में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का गठन किया जाएगा।जून माह में होने वाले परिषद शिक्षा वर्ग ,बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग,मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता वर्ग में प्रशिक्षण लेने जाएं इसके लिए प्रखंड के अध्यक्ष एवं मंत्री को सूची बनाने का निर्देश दिया गया।

 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रहित में मतदान का प्रतिशत अधिकतम हो इस दृष्टि से सभी कार्यकर्ता लोक जागरण का कार्य अपने-अपने क्षेत्र में रहकर व्यक्तिसह संपर्क द्वारा करेंगे यह निर्णय लिया गया। इन सभी कार्यों को सफल बनाने के लिए महानगर की 16 नगरों में  29 अप्रैल से 5 मई तक प्रखंड बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

 

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने और संचालन महानगर सहमंत्री विश्वरंजन ने किया।बैठक में धर्म प्रसार प्रांत परियोजना प्रमुख रेणु अग्रवाल,मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख डा. ज्योतिका श्रीवास्तव,विभाग सह मंत्री रविशंकर राय,महानगर संयोजक दीपक साहू,धर्म प्रसार प्रमुख रतन केसरी,महानगर कोषाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,राजेश अग्रवाल, श्रीराम बालक वर्मा,अनूप कुमार,अजय राजगढ़िया,योगेश खंडेलवाल,रेखा मिश्रा,रवि साहू ,अनिल तिवारी,हनुमान जोशी,बंटी,श्याम गुप्ता,संतोष गुप्ता,राजेश अरोड़ा,संजय ठाकुर,रजत चावला,शंकर प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग