शौर्य यात्रा में शामिल हुए मनीष जायसवाल 

शौर्य यात्रा में शामिल हुए मनीष जायसवाल 

17 Apr 2024 |  38

 

प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। विष्णुगढ़ प्रखंड में श्री श्री चैत्र महारामनवमी पर चैत्र माह और हिंदू नववर्ष के प्रवेश के साथ ही सनातनियों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल है। पूरे विष्णुगढ़ प्रखंड में प्रथम मंगला जुलूस के साथ ही क्षेत्र भगवामय हो जाता है।श्री श्री चैत्र महारामनवमी के महाष्टमी के दिन भव्य शौर्य यात्रा निकालने की यहां परंपरा रही है। प्रत्येक वर्ष  की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को महाष्टमी के दिन रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में अस्त्र-शस्त्र पूजन हेतु सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, रमुआ से परंपरागत तरीके से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई।यात्रा में हजारीबाग लोकसभा से राजग प्रत्याशी मनीष जयसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।मनीष जयसवाल ने कहा कि महासमिति द्वारा आत्मीय स्वागत के लिए वह विष्णुगढ़ वासियों के ऋणी रहेंगे। 

 

शौर्य यात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रमुआ से अस्पताल चौक, महंत अखाड़ा चौक, करोंज मोड़, जमुनिया नदी, नवादा होते हुए बनासो स्थित मां बागेश्वरी मंदिर के प्रांगण में पहुंची। इस दौरान प्रखंड के 24 पंचायतों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम, मां बागेश्वरी,जय मां दुर्गे के जयकारे लगाए, जिससे सम्पूर्ण वातावरण गुजायमान हो गया। मां बागेश्वरी मंदिर बनासो में विधिवत शस्त्र पूजन किया गया,जिसके पश्चात महासमिति के सदस्यों के साथ साथ प्रबुद्धजनों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र लेकर सम्मानित किया गया। महामाया मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर नगर भ्रमण किया गया और यात्रा का समापन किया गया। 

 

मौके पर महासमिति अध्यक्ष विनोद सिंह,ओमकारनाथ शर्मा, वरुण कुमार, लखन प्रसाद, किशोर कुमार मंडल, संदीप कुमार कसेरा, नीतीश कुमार बरनवाल, विनोद सिंह, पप्पू मिश्रा, नरेश राम रवानी, समेत हज़ारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग