चतरा के लोगों का सपना होगा साकार,चतरा में रेल लाने के लिए करूंगा सार्थक प्रयास:कालीचरण सिंह

चतरा के लोगों का सपना होगा साकार,चतरा में रेल लाने के लिए करूंगा सार्थक प्रयास:कालीचरण सिंह

17 Apr 2024 |  32

चतरा के लोगों का सपना होगा साकार,चतरा में रेल लाने के लिए करूंगा सार्थक प्रयास:कालीचरण सिंह

 

चतरा संसदीय क्षेत्र में खनिज संपदा पर आधारित कल कारखानों का बिछेगा जाल: सांसद प्रत्याशी भाजपा

 

जिनको किसी ने नहीं पूछा,उनको मोदी जी पूजते हैं,सबका साथ,सबका विकास का भाव ही है भाजपा का संकल्प पत्र

 

चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह, सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास का भाजपा जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

 

पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। चतरा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा है कि चतरा के लोग रेल पर चलेंगे। उन्होंने कहा है कि रेल का सपना हम सबों का सपना है और आने वाले 5 वर्षों में रेल लाने के लिए मेरे द्वारा हर संभव सार्थक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि चतरा संसदीय क्षेत्र खनिज संपदा से परिपूर्ण क्षेत्र है, इसीलिए यहां के लोगों को रोजगार, तरक्की, प्रगति और उन्नति के लिए खनिज संपदा पर आधारित उद्योगों का जाल भी बिछेगा। 

 

उन्होंने झारखंड की वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रदेश का तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो, उससे प्रदेश में विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश और देश की तरक्की दिन दुगनी रात चौगुनी होगी। लोगों को मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाकर चतरा संसदीय क्षेत्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य तकनीकी कॉलेज भी खोले जाएंगे। 

 

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कालीचरण सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के संकल्प पत्रों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन योजना के तहत आने वाले समय में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था पूरे देश में की गई है। इसके साथ ही आधी आबादी की तकरीबन 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा ।उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी की बातों की अक्षरश गारंटी होता है। 2014 और  2019 के लोकसभा चुनाव में जितने भी वायदे किए गए थे सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने लोगों के लिए समर्पित किया है ।वर्ष 2024 के संकल्प पत्र को भी गारंटी के साथ पूरा किया जाएगा। 

 

उन्होंने बताया कि देश के युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के अवसर के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में प्रश्न पत्र लीक मामले को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।किसानों के लिए किसान सम्मन निधि योजना को और भी सशक्त बनाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार मुद्रा लोन की राशि बढ़कर 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपए कर दी गई है और नए स्टार्टअप के लिए भी संकल्प पत्र में शामिल किया गया है ताकि देश के युवा स्वरोजगार के साथ जोड़कर अपना रोजगार का साधन उपलब्ध कर सके।

 

भाजपा प्रत्याशी ने संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए पत्रकारों को बताया कि किसानों के लिए एमएसपी कानून विधिवत रूप से लागू किया जाएगा। दलहन और तिलहन की फसल  पर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भारत सरकार के द्वारा किया जाएगा ।किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा हर खेत तक उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है ।भारत में परिवहन के लिए रेल मार्ग सबसे सस्ता और सुलभ मार्ग है। विश्व स्तरीय अत्यधिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण होगा कई वंदे भारत सहित कई अत्याधुनिक ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए करें कानून लागू किए जाएंगे,जिसमें हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। 

 

उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाएगी ।इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी अब लाभ मिल सकेगा। वर्ष 2025 को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास  से 3 करोड नए घर देश में बनेंगे। देश की न्याय संहिता को सशक्त और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में चल रहे मुफ्त राशन योजना विधिवत चालू रहेगा। देश के किसानों को 0% ब्याज पर एक लाख रुपए तक का किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाएगा ।जबकि देश के सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचेगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों के लिए पेंशन योजना और देश के सभी जमीन का डिजिटल दस्तावेज तैयार किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे और पूरे देश में प्रत्येक 5 किलोमीटर पर बैंकिंग की सुविधा भी केंद्र सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ।

 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि संकल्प पत्र के माध्यम से जिन संकल्पों का उल्लेख किया गया है वह सभी गारंटी के साथ पूरा किया जाएगा।सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा है कि मोदी की गारंटी है और सभी योजनाओं को निश्चित और नियत समय पर देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना।  उन्होंने पत्रकारों को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बार फिर तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी और वर्ष 2024 का संकल्प पत्र विकसित भारत की झलक है और देश की जनता को यह विश्वास है मोदी की गारंटी मतलब गारंटी की गारंटी है। किसानों के लिए अपने उत्पादन का अधिकतम लाभ मिले इसीलिए भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का संकल्प लिया गया है। भारत की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए वर्ल्ड हेरिटेज से देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाएगा।

 

 इस मौके पर इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता सहित अन्य भी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग