चतरा जिले में 107 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश,आवास के सामने लगाया पौधा

चतरा जिले में 107 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश,आवास के सामने लगाया पौधा

26 Nov 2026 |  31

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा।जिले में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गृह प्रवेश सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), अबुआ आवास योजना और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में कुल 107 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।



गृह प्रवेश के अवसर पर लाभुकों को उनके नवनिर्मित घरों की चाबी,मिठाई और बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रत्येक आवास के सामने एक पौधा लगाया गया। इस पहल के माध्यम से नए घर में प्रवेश की खुशी के साथ पर्यावरण  संरक्षण और हरित परिवेश का संदेश भी दिया गया।



इस कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के मुखिया,वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधिगण,जिला स्तरीय पदाधिकारी,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए।जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने लाभुक और उनके परिवारों को नए आवास की बधाई देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ट्रेंडिंग