झारखंड में पूर्व सैनिकों के आरक्षण की मांग होगी तेज,संगठन की बैठक में सीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

झारखंड में पूर्व सैनिकों के आरक्षण की मांग होगी तेज,संगठन की बैठक में सीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

29 Jun 2026 |  29

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



हजारीबाग।पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा और संचालन श्याम नारायण प्रसाद ने किया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के उत्थान,पूर्व सैनिकों के कल्याण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपने बहुमूल्य विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।साथ में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा को आर्मी हेडक्वार्टर दिल्ली में वेटरन्स एचीवर अवॉर्ड मिलने पर सभी सदस्यों ने पुनः बधाई दी।



विस्तृत चर्चा के उपरांत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।सदस्य नीरज कुमार द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि अन्य राज्यों की भांति झारखंड राज्य में भी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित बच्चों को आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए।इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।



बैठक के अंत में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों,वीर नारियों एवं उनके परिवारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।कैप्टन अवध कुमार भारती ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी सदस्यों से नियमित बैठकों में सहभागिता, संगठनात्मक निर्णयों का पालन बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। मीटिंग में दो नए सदस्य सूबेदार मेजर श्याम नारायण प्रसाद एवं सार्जेंट सुशील चौधरी दोनों सेवानिवृत को माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया गया।



बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, सचिव ह. कैप्टन अवध कुमार भारती, उपसचिव रामानंदन मिश्रा, महामंत्री अजीत कुमार सिंह,प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी अजय प्रसाद, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र गोप,जिला सचिव नीरज ओझा,जिला मीडिया प्रभारी मनोज गोप, पूर्व हजारीबाग जिला सचिव कमल किशोर कुमार, उप सचिव सुरेश दांगी, वरिष्ठ सलाहकार ह. कैप्टन राजदेव कुमार प्रसाद, अशोक राणा, रवींद्र प्रसाद सिंह, सदस्य श्याम नारायण प्रसाद, नीरज कुमार, किशोर कुमार यादव तथा सुशील चौधरी सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन हजारीबाग के मीडिया प्रभारी मनोज गोप ने दी।


ट्रेंडिंग